श्री स्वर्ण प्रभात पुलिस अधीक्षक पूर्वी चम्पारण का अपराधिकर्मियों के लिए महाचेतावनी
पूर्वी चम्पारण (बिहार- 07-02-2026) : मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंदिर परिसर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना और बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) श्री स्वर्ण प्रभात ने स्थायी पुलिस चेकपोस्ट का उद्घाटन किया है।
इस अवसर पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि विराट रामायण मंदिर जिले और देश के लिए आस्था व पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मंदिर परिसर के पास यह पुलिस चेकपोस्ट स्थापित किया गया है, जहां 24 घंटे पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। श्री स्वर्ण ने कहा कि पूर्वी चम्पारण जिला की सुरक्षा हमारी पूर्ण जिम्मेवारी है, किसी भी किस्म के अपराधी, अत्याचारी सम्भल जायें, नहीं तो पुलिस अपराध को रोकने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। एसपी ने आम नागरिकों से आग्रह एवं आगाह किया कि पुलिस को सहयोग करें, हमारी पुलिस हर मोङ पर, हर स्थिती परिस्थिती, समस्या, संकट में हम आपके साथ हैं। किसी भी जाति और धर्म सिद्धांत के लोगों के आस्था एवं भरोषा, विश्वास का सम्मान करें, अपमान करना दण्डनीय अपराध हैं, महिलाओं का सम्मान करना सिर्फ पुलिस की जिम्मेवारीं नहीं बल्कि आम नागरिक एवं खासकर महिलाओं का भी कर्तव्य हैं।
—-+++—-
(डाॅ बासुदेव कुमार शर्मा)
प्रधान संपादक [ वैज्ञानिक ]
विज्ञानमेव जयते RNI. भारत सरकार
