सुंदर पिचाई ने दिया, INDIA को बड़ा गिफ्ट, Google करेगा 1.2 लाख करोड़ रुपये का भारत में निवेश

AI Hub बनेगा भारत भारतीय AI ENGINEERS को भारत में मिलेंगे सेवा का मौका 

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर एक बड़ा और गेम-चेंजिंग ऐलान हुआ है। Google कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई और डेमिस हासाबिस ने अगले पांच साल में भारत में करीब 15 बिलियन डॉलर (लगभग 1.2 लाख करोड़ रुपये) निवेश करने की घोषणा की है। यह ऐलान AI इंपैक्ट समिट के दौरान हुआ, जहां टेक लीडर्स भारत दौरे पर थे। इस दौरान सुंदर पिचाई ने नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।

यह निवेश सिर्फ टेक प्रोजेक्ट नहीं है-यह भारत को डिजिटल सुपरपावर बनाने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम है।

विशाखापत्तनम में बनेगा मेगा AI डेटा सेंटर

विज्ञानमेव जयते की अधिसूचना के अनुसार इस पूरे निवेश का सबसे बड़ा हिस्सा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा AI डेटा सेंटर पर खर्च होगा। यह सिर्फ एक इमारत नहीं होगी, बल्कि AI मॉडल ट्रेनिंग, क्लाउड सर्विस और हाई-पावर कंप्यूटिंग का मुख्य आधार बनेगी। यहां से भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देशों को भी AI सेवाएं दी जाएंगी। मतलब-रीजनल लेवल पर भारत की डिजिटल ताकत कई गुना बढ़ने वाली है।

“अंडरसी केबल से दुनिया से सीधा कनेक्शन”

AI को तेज और स्मूद चलाने के लिए फास्ट इंटरनेट बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में गूगल भारत को सीधे दुनिया से जोड़ने के लिए नई अंडरसी इंटरनेट केबल बिछा रहा है। इन केबलों से भारत का सीधा कनेक्शन सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से होगा। इसका मतलब अब डेटा को अमेरिका या यूरोप के रास्ते घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। इससे स्पीड बढ़ेगी, लेटेंसी कम होगी और AI सर्विस ज्यादा फास्ट काम करेगी।

● ग्रीन एनर्जी से चलेगा पूरा सिस्टम: गूगल इस इंफ्रास्ट्रक्चर को हरित ऊर्जा से चलाने की तैयारी में है। यानी डेटा सेंटर को बिजली क्लीन एनर्जी प्लांट्स से मिलेगी। इससे कार्बन फुटप्रिंट कम होगा और AI का विस्तार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना होगा। टेक ग्रोथ और सस्टेनेबिलिटी का यह कॉम्बिनेशन भारत के लिए बड़ी बात है।

● नई अंडरसी केबल से दुनिया से सीधा कनेक्शन: AI को तेज और स्मूद चलाने के लिए फास्ट इंटरनेट बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में गूगल भारत को सीधे दुनिया से जोड़ने के लिए नई अंडरसी इंटरनेट केबल बिछा रहा है। इन केबलों से भारत का सीधा कनेक्शन सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से होगा। इसका मतलब अब डेटा को अमेरिका या यूरोप के रास्ते घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। इससे स्पीड बढ़ेगी, लेटेंसी कम होगी और AI सर्विस ज्यादा फास्ट काम करेगी।

● ग्रीन एनर्जी से चलेगा पूरा सिस्टम

गूगल इस इंफ्रास्ट्रक्चर को हरित ऊर्जा से चलाने की तैयारी में है। यानी डेटा सेंटर को बिजली क्लीन एनर्जी प्लांट्स से मिलेगी। इससे कार्बन फुटप्रिंट कम होगा और AI का विस्तार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना होगा। टेक ग्रोथ और सस्टेनेबिलिटी का यह कॉम्बिनेशन भारत के लिए बड़ी बात है।

● 600+ स्टार्टअप, 70 हजार वर्ग मीटर एरिया और 2.5 लाख विजिटर! दिल्ली में AI Summit का ऐसा महाशो कभी नहीं देखा गया

600+ स्टार्टअप, 70 हजार वर्ग मीटर एरिया और 2.5 लाख विजिटर! दिल्ली में AI Summit का ऐसा महाशो कभी नहीं देखा गया”

At the AI impact summit our message is clear: we believe India is going to have an extraordinary trajectory with AI, and we want to be a partner.

To help, we have launched new America-India Connect subsea cable routes building on our B investment in India’s infrastructures.

Mr. Sundar Pichai (@sundarpichai) February 18, 2026

● सरकार और आम लोगों को सीधा फायदा

यह प्रोजेक्ट सिर्फ टेक कंपनियों के लिए नहीं है। गूगल भारत सरकार के साथ मिलकर सरकारी सिस्टम में भी AI टूल्स जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है।

● लाखों सरकारी कर्मचारी AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगे । छात्रों को AI ट्यूटर मिलेंगे रियल-टाइम ट्रांसलेशन से भाषा की दिक्कत कम होगी।

ऑनलाइन स्कैम पकड़ने के लिए AI डिटेक्शन सिस्टम लगाए जाएंगे

कंपनी का दावा है कि 10 करोड़ (100 मिलियन) से ज्यादा लोगों को AI ट्रेनिंग दी जाएगी। यानी AI सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों तक पहुंचेगा।

● स्टार्टअप्स और डेवलपर्स के लिए बड़ा मौका भारत के स्टार्टअप्स और डेवलपर्स को अब हाई-पावर कंप्यूटिंग के लिए विदेशी सर्वर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। लोकल लेवल पर मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर मिलने से लागत घटेगी, स्पीड बढ़ेगी और इनोवेशन को नई ताकत मिलेगी। यह कदम भारत को AI की ग्लोबल रेस में मजबूत दावेदार बना सकता है।

● डेटा सेंटर क्या होता है?

डेटा सेंटर एक बड़ी और सुरक्षित जगह होती है, जहां हजारों हाई-पावर कंप्यूटर (सर्वर) लगे होते हैं। यही सर्वर इंटरनेट, क्लाउड, ऐप्स और AI टूल्स को चलाते हैं। जब आप मोबाइल पर ऐप खोलते हैं, वीडियो देखते हैं या AI से सवाल पूछते हैं, तो आपका डेटा किसी डेटा सेंटर तक जाता है। वहां प्रोसेस होकर जवाब वापस आपके फोन तक आता है। डेटा सेंटर में 24×7 बिजली, सुपरफास्ट इंटरनेट, कूलिंग सिस्टम और मजबूत सिक्योरिटी होती है। आसान शब्दों में कहें तो-डेटा सेंटर इंटरनेट और AI की फैक्ट्री है।

● भारत बनेगा AI इंफ्रास्ट्रक्चर हब: अब तक दुनिया का ज्यादातर इंटरनेट ट्रैफिक अमेरिका, यूरोप और चीन के रास्ते चलता है। लेकिन इस नई पहल के साथ भारत एक नए डिजिटल रूट का केंद्र बनने जा रहा है। अगर यह प्लान तय समय पर पूरा होता है, तो आने वाले सालों में करोड़ों लोग AI टूल्स तक भारत के जरिए पहुंचेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *