वैज्ञानिक सद्भावना दिवस(22 फरवरी)
विज्ञानमेव जयते:-(PRGI भारत सरकार) वैज्ञानिक सद्भावना दिवस विज्ञानमेव जयते के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह के रूप नें मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में सभी धम्मों , भाषाओं और समुदायों के बीच राष्ट्रीय एकता, शांति, प्यार और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक ढंग से भारत में अध्ययनरत छात्र छात्राओ के मानसिक विकास एवं इकोलॉजिकल, सोशलौजिकल, इक्कोफ्रेन्डली प्राकृतिक जैव विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक सांस्कृतिक विरासत को वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से निर्माण करना है। यह दिन हिंसा को कम करने और लोगों में वैज्ञानिक सद्भावना पैदा करने के लिए समर्पित है।
वैज्ञानिक सद्भावना दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
मैं विज्ञानमेव जयते के आजीवन सदस्य प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की वैज्ञानिक अनुसंधान, अंधविश्वास उन्मूलन, भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूँगा/करूँगी। आज से मैं शपथ ग्रहण करता/करती हूं कि वैज्ञानिक धम्म एवं वैज्ञानिक विचार का समर्थन करूंगा/करूंगी।
मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं प्रकृति द्वारा निर्मित सभी जैव- विविधताओं का प्राकृतिक सौंदर्यता को अक्षुण्ण रखते हुए, हिंसात्मक कार्य का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से समस्या का समाधान एवं निराकरण करते हुए सुलझाऊँगा/सुलझाऊँगी।”
22 फरवरी वैज्ञानिक सद्भावना दिवस के अवसर पर यह शपथ- ग्रहण , प्रतिज्ञा कार्यक्रम सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी/ गैर सरकारी कार्यालयों राजनैतिक पार्टियों के कार्यालयों में ली जाए । अब वैज्ञानिक धम्म की स्थापना की जाए।
(डाॅ बासुदेव कुमार शर्मा)
प्रधान संपादक (वैज्ञानिक)
वैज्ञानिक जयते PRGI भारत सरकार.
