वैज्ञानिक सम्मान दिवस (26 फरवरी)
विज्ञानमेव जयते (PRGI भारतसरकार) विज्ञानमेव जयते, भारत गणराज्य का राष्ट्रीय हिन्दी अंग्रेजी वैज्ञानिक मासिक पत्रिका, 2026 में अपने ग्यारह वर्ष पूर्ण करने पर चयनित विज्ञानवीरों को बधाई संदेश दी है, इसके साथ हीं विज्ञानमेव जयते द्वारा स्थापित प्रेसक्लबों एवं साईस क्लबों के माध्यम से 2026 से 2030 तक एक लाख विज्ञानवीरों का चयन करना है तथा उनहें डिजिटल तकनीक AI का प्रशिक्षण देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। 26 फरवरी को विज्ञानमेव जयते प्रेसक्लबों के माध्यम से चयनित विज्ञानवीर, समाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किए जाते है, इस कार्यक्रम से वैज्ञानिक अनुसंधान एवं वैज्ञानिक जागृति शहरी एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न होता है और अंधविश्वास उन्मूलन में गति मिलती है। राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह कार्यक्रम कार्यान्वयन के अंतर्गत सामुदायिक स्तर पर सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं काॅलेजो में चयनित छात्र छात्राओं, विज्ञानवीर सम्मान समारोह आयोजित कर वैज्ञानिक ढंग से सम्मानित किए जाते है।
विज्ञानमेव जयते साहित्यिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, व्यापारिक, शैक्षणिक, केन्द्रों की विकास हेतु वैज्ञानिक ढंग से परियोजना का निर्माण कार्य कर भारत सरकार को समर्पित करता है। सभी कार्य भारत सरकार के नियमानुसार किया जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने हेतु वैज्ञानिक मासिक पत्रिका का प्रकाशन, एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण कर वैज्ञानिक जागरूकता उत्पन्न करती है।
वैज्ञानिक धम्म अपनाईयें ।
वैज्ञानिक भारत बनाइए। ।
