पूर्व सांसद उदित राज ने दिया चेतावनी सामाजिक उन्माद के विरुद्ध होगा जंग देना होगा सरकार को जबाब :- जी0 के0 शर्मा
दिल्ली (गाजियाबाद): भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के देश में लगातार बढ़ रही जातीय भेदभाव की घटनाएँ, उच्च-नीच की मानसिकता और बेटियों के साथ हो रहे जघन्य अपराध पूरे यह समाज को झकझोर रहे हैं। विशेष रूप से जंतर मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन का उद्देश्य किसी वर्ग के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा है। राजस्थान की बेटी के साथ हुई अमानवीय घटना ने 50 प्रतिशत आबादी—हमारी माताओं, बहनों और बेटियों—की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। यह केवल एक प्रदेश का विषय नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की आत्मा से जुड़ा प्रश्न है।
इस संदर्भ में विभिन्न सामाजिक संगठनों—
सामाजिक न्याय आन्दोलन (के टी) राष्ट्रीय मंच नंद वैवाहिक संघ वाराणसी /सम्राट अशोक वंशज संघ/
सत्यशोधक समाज अंतर्राष्ट्रीय /कर्पूरी ठाकुर शोध संस्थानअखिल भारतीय नाई महासभा पिछड़ा समाज मोर्चा/अखिल भारतीय नारी महासंघ/मौलिक अधिकार पार्टी/संयुक्त जनादेश पार्टी/ न्याय पार्टी /प्रभात पार्टी व अन्य ने एकजुट होकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन का आह्वान किया है।यह संघर्ष किसी सरकार या व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि उस मानसिकता के विरुद्ध है जो समाज को विभाजित करती है और बेटियों की अस्मिता पर प्रहार करती है। देश के संवैधानिक पदों पर आसीन—प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल—सभी से अपेक्षा है कि वे इस विषय पर ठोस और निर्णायक कदम उठाएँ।
हमारा संकल्प है:
जातीय भेदभाव का अंत
महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी
पिछड़े व अतिपिछड़ा और वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा
अतिपिछड़ों के उत्पीड़न रोकने लिए
कठोर कानुन बनाया जाए
लोकतंत्र में आंदोलन का अर्थ अराजकता नहीं, बल्कि जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है।
हम सब मिलकर संविधान के दायरे में रहकर न्याय की माँग करेंगे और समाज में समता, बंधुत्व और मानवता की स्थापना का प्रयास करेंगे। “न्याय नहीं तो आंदोलन होगा । संविधान से ही परिवर्तन होगा । जी के शर्मा /आलोक शास्त्री /डॉ. प्रो0 सत्येंद्र ठाकुर / हुकुम चंद सैनी जादम / एस पी सिंह/अर्चना सिंह / चंद्रपाल सिंह / राम बहादुर शर्मा /बब्लू श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष संयुक्त जनादेश पार्टी आदि शामिल लोगे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विज्ञानमेव जयते डिजिटल AI मीडिया को बताया।
