जिन्दगी ( THE LIFE )
हार-जीत का नाम नहीं जिन्दगी ।
कुछ नया सीखने का काम है जिन्दगी ।।
खुदा का दिया खुबसूरत इनाम है जिन्दगी।
दर्द में भी मुस्कान ला दे ऐसा एहसान है जिन्दगी ।।
जो दुखियों का भी साथ ना दे इतना शर्मनाक नहीं जिन्दगी ।
रोते हुए को हँसा दे ऐसा पूण्य काम है जिन्दगी ।।
जिंदा हो स्वार्थ बस ऐसी अभिमान नहीं जिन्दगी ।
जो जिंदा रखें इंसानियत सदा,ऐसी जान है जिन्दगी ।।
ठोकर खाकर हिम्मत तोडने का नाम नहीं जिन्दगी ।
जीवन में हर लक्ष्य पाने का काम है जिन्दगी ।।
खिलौना समझकर खेलने का नाम नहीं जिन्दगी ।
हर वादे को निभाने का काम है जिन्दगी ।।
कर्तव्य पथ पर रूक जानें का नाम नहीं जिन्दगी ।
चट्टानों को तोड़ कर आगे बढ़ जाने का काम है जिन्दगी ।।
जिंदा हो बस जिंदा हो ऐसा नाम नहीं जिन्दगी ।
जीवन में कुछ कर दिखाने का काम है जिन्दगी ।।
जन्म और मृत्यु का नाम नहीं जिन्दगी ।
अमर इतिहास लिखने का काम है जिन्दगी।
मोनिका कुमारी
( समाचार संपादक एवं समाजशास्त्री )
