चौथे चरण के सहयोग शिविर का आयोजन 07.07.2026 को किया जाएगा सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश*
19 मई को पहले चरण, 02 जून को दूसरे चरण,16 जून को तीसरे चरण के सहयोग शिविर की सफलता से उत्साहित जिला प्रशासन द्वारा चौथे चरण के सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। चौथे चरण का सहयोग शिविर पूर्वी चंपारण जिला में आगामी 07 जुलाई 2026 को जिला के शेष बचे सभी 25 प्रखंडों के 69 पंचायत में आयोजित किया जाएगा।
आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उनको जो प्रखंड एवं पंचायत आवंटित किया गया है वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक समन्वय बनाकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं। इस संबंध में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से लेकर पंचायत स्तरीय पदाधिकारी तक को सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं
सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है । साथ ही विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकता हैं। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
07 जुलाई को समाधान शिविर का आयोजन :-
1.आदापुर प्रखंड के तीन पंचायत बेलवा, हरपुर और नगरदेयी में किया जाएगा जिसके लिए उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण डॉ प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।
2.छौरादानो प्रखंड के तीन पंचायत जुआफर,तिनकोनी और पुरैनिया में सहयोग शिविर का आयोजन होगा जिसके लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।
3.रामगढ़वा प्रखंड के तीन पंचायत पटनी, शिवनगर और सिंहासनी में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
4.रक्सौल प्रखंड के दो पंचायत सिसवा और लक्ष्मीपुर लक्ष्मड़वा में
5.बनकटवा प्रखंड के दो पंचायत इनरवा फुलवार और गोलापकड़िया में सहयोग शिविर लगेगा।
6.चिरैया प्रखंड के तीन पंचायत महुआवा पश्चिमी, महुआवा पूर्वी और राघोपुर में में ।
7.ढाका प्रखंड के तीन पंचायत फुलवरिया,बलुआ गुवावारी और तेलहरा कला में में।
8.घोड़ासहन प्रखंड के दो पंचायत श्रीपुर और कवैया में।
9.मधुबन प्रखंड के दो पंचायत गड़हीया और वाजिदपुर में।
10.पकड़ीदयाल प्रखंड के तीन पंचायत राजेपुर नवादा, थरबितीया और चोरमा में।
11.पताही प्रखंड के तीन पंचायत जिहुली उत्तरी, पदुमकेर ओर नूनफरवा में
12.तेतरिया प्रखंड के तीन पंचायत मेघुआ,बहुआरा गोपी सिंह और सेमराहन में।
13.बंजरिया प्रखंड के दो पंचायत पचरुखा पूर्वी और रोहनिया मे।
14.कोटवा प्रखंड के तीन पंचायत पोखरा, अहिरौलीया और डुमरा में में।
15.मोतीहारी प्रखंड के तीन पंचायत टिकुलिया, ढेकहा उत्तरी और मधुबनी घाट में।
16.सुगौली प्रखंड के तीन पंचायत छपरा बहास दक्षिणी,भरगावां और सुगाव उत्तरी में।
17. तुरकौलिया प्रखंड के तीन
पंचायत तुरकौलिया पूर्वी, तुरकौलिया मध्य और तुरकौलिया पश्चिम में।
18.चकिया प्रखंड के तीन पंचायत हरदियाबाद, बिशनपुरा और भेरखीया में।
19.कल्याणपुर प्रखंड के पांच पंचायत बांस घाट, भूवन छपरा, कोयला बेलवा, सिसवा खरार और गरीब में।
20.केसरिया प्रखंड के तीन पंचायत गोछी कुशहर,लोहारगांवा और बैरिया में
21. मेहसी प्रखंड के दो पंचायत नोनिमल और भूड़कुरवा में।
22.अरेराज प्रखंड के दो पंचायत बहादुरपुर और मुड़ा में।
23.हरसिद्धि प्रखंड के तीन पंचायत चंदरहीया, कृतपुर घिवाढार में।
24.पहाड़पुर प्रखंड के तीन पंचायत पूर्वी सरैया,उत्तरी नोनेया और दक्षिणी नोनेया में ।
25.संग्रामपुर प्रखंड के दो पंचायत भवानीपुर दक्षिणी और डुमरिया में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
ज्ञातब्य है कि फेनहारा प्रखंड के सभी 06 पंचायत एवं पिपराकोठी प्रखंड के सभी 06 पंचायत में पहले ही सहयोग शिविर का आयोजन किया जा चुका है।
जिलाधिकारी के द्वारा 07 जुलाई को आयोजित होने वाले पंचायत शिविर से पहले उक्त पंचायतों में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने एवं सभी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।
■ Information & Public Relations Department, Government of Bihar■
●DISTRICT PRESIDENT, VIGYANMEV JAYATE PRGI GOVERNMENT OF INDIA, EAST CHAMPARAN BIHAR●
