श्री सौरभ जोरवाल जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण की अध्यक्षता में ऋण वितरण समारोह 

मोतिहारी पूर्वी चम्पारण (बिहार) : दिनांक 06.02.2026 समाहरणालय स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्यम स्थापित करने हेतु उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत ऋण की स्वीकृति एवं भुगतान के लिए समीक्षा बैठक के साथ साथ ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र पूर्वी चंपारण एवं एलडीएम सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जिलाधिकारी के द्वारा सभी बैंक का पीएमईजीपी, पीएमएफएमई एवं पीएम विश्वकर्मा योजना का प्रगति का समीक्षा किया गया । जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि बैंको लक्ष्य को अभिलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया । इसके पश्चात उपस्थित सभी उद्यमियों से वार्ता की और उद्यम के बारे में उनके अनुभवों और समस्याओं को सुना । जिला अधिकारी के द्वारा सभी बैंकर्स को निर्देश दिया गया कि जिले में जो भी लोग उद्यम स्थापित करने के लिए इच्छुक हैं एवं पूर्व से उस उद्यम का अनुभव रखते हैं । उन्हें चिन्हित कर पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना के तहत आवेदन करा कर ऋण का स्वीकृति एवं भुगतान करें । इससे जिले में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। जिला पदाधिकारी के द्वारा जिले के कुछ उद्यमियों की सफलता का अनुभव भी सभी बैंकर्स एवं उद्यमियों के साथ साझा किया किया। इस ऋण वितरण शिविर में कल 46 लाभार्थियों का कुल 176.15 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत एवं 12 लाभार्थियों को कुल 139.41 लाख रुपए की ऋण राशि का वितरण किया गया। सभी लाभार्थियों को जिला पदाधिकारी के द्वारा ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र प्रदान किया गया।

—-+++—-

ठाकुर राजा कुमार शर्मा

समाचार ब्यूरो

पूर्वी चंपारण (बिहार )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *